महिला सांसदों के साथ दुर्व्यव्हार को लेकर कांग्रेस ने किया मौन प्रदर्शन

रायपुर
दिल्ली में राज्यसभा सदस्य व सदन में कांग्रेस पार्टी की सचेतक छाया वर्मा एवं सांसद व प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा फूलोदेवी नेताम के साथ जिस प्रकार का दुर्व्यव्हार व धक्का मुक्की सदन के भीतर मार्शलों के द्वारा किया गया वह पूरी तरह से निंदनीय व अशोभनीय है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने इसकी घोर निंदा करते हुए आज रायपुर में पुराने कांग्रेस भवन गांधी चौक मैदान में मौन प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया। लोकतंत्र की मंदिर में यह मयार्दा की हत्या है। देर शाम हुए इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, सांसद छाया वर्मा, सांसद फूलोदेवी नेताम, मंत्रीमंडल के सभी सदस्य, निगम व मंडल के पदाधिकारी, संगठन पदाधिकारी, महापौर, विधायक, पार्षद सहित काफी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।