भोपाल
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक कुएं में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुएं में गिरे 19 लोगों को बचाया गया है। जिसमें कुछ बच्चे में शामिल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजधानी भोपाल से NDRF और SDRF की टीमों को बुला लिया गया था।
घटना गंजबसौदा के लाल पठार गांव की बताई जा रही, जहां सबसे पहले एक बच्चा कुएं में गिरा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर उसे निकालने का काम शुरू किया। तभी वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिस वजह से कुएं की दीवार लोगों का वजन नहीं सह पाई और वो पूरी तरह टूट गई। ऐसे में किनारे खड़े 15 से ज्यादा लोग भी कुएं में जा गिरे। वैसे रेक्स्यू टीम ने कई लोगों को निकाल लिया है, लेकिन दर्जनभर लोग अभी भी फंसे बताए जा रहे हैं।
मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 15 लोगों के कुएं में गिरने की खबर है। जिस वजह से भोपाल से तुरंत NDRF और SDRF की टीमों को बुला लिया गया। इसके अलावा जिलाधिकारी और एसपी भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने इस घटना के संबंध में संरक्षक मंत्री विश्वास सारंग से बात की है। साथ ही उनको वहां पर पहुंचने का निर्देश दिया है।














