पं. रविशंकर शुक्ल एवं पं. विद्याचरण शुक्ल की जयन्ती पर विधायक अमितेश शुक्ल, आकाश तिवारी, जोगी ने दी श्रद्धांजलि.

रायपुर 

प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की जयन्ती पर पुण्य स्मरण किया

अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की जयन्ती पर राजधानी रायपुर शहर के कलेक्टर कार्यालय के सामने नगर निगम के पंडित रविशंकर शुक्ल उद्यान परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष उन्हें नमन करने आयोजन नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा रखा गया. आयोजन में पहुंचकर मुख्य रूप से पंडित रविशंकर शुक्ल को उनकी जयन्ती पर राजिम के विधायक अमितेश शुक्ल, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  आकाश तिवारी, नगर निगम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष  सुन्दर जोगी सहित नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल के अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना में दिये गये उनके विशिष्ट योगदान एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विकास हेतु उनके विशेष योगदान का पुण्य स्मरण किया गया. WhatsApp Image 2021 08 03 at 7.18.39 PM

पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयन्ती पर पुण्य स्मरण किया

पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयन्ती पर राजधानी रायपुर शहर के नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने नगर निगम के उद्यान परिसर में स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष उन्हें नमन करने आयोजन नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा रखा गया. आयोजन में पहुंचकर मुख्य रूप से शहीद विद्याचरण शुक्ल को उनकी जयन्ती पर राजिम के विधायक अमितेश शुक्ल, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, नगर निगम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष सुन्दर जोगी सहित नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं ने मूर्ति स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद विद्याचरण शुक्ल के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्री के रूप में रायपुर में दूरदर्शन केन्द्र की स्थापना में दिये गये उनके विशिष्ट योगदान का पुण्य स्मरण किया गया.WhatsApp Image 2021 08 03 at 7.18.39 PM 1

अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल  को जयन्ती पर राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल, संस्कृति विभाग अध्यक्ष  आकाश तिवारी, एम. आई. सी. सदस्य  सुन्दर जोगी ने दी आदरांजलि0