मुंबई
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, 15 मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रक बुलढाणा जिले के सिंधखेड़ाजा इलाके में पलट गया। इस हादसे में अभी 12 मजदूरों के मारे जाने की खबर है। अन्य 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये हादसा बालासाहेब ठाकरे हाईवे पर दोपहर 2 बजे के करीब हुआ है। यूपी बिहार के थे मरने वाले सभी मजदूर पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, हादसे में मारे गए सभी मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के थे, जो मजदूरी के लिए महाराष्ट्र आए हुए थे। पुलिस ने बताया है कि हाईवे के ताडेगांव-दसरबीड सेक्शन से गुजरते वक्त ट्रक की रफ्तार कुछ तेज थी, जिसकी वजह से ड्राइवर का ट्रक पर से कंट्रोल खो गया और ये हादसा हो गया।
ट्रक में भरा हुआ था लोहे का सरिया पुलिस ने बताया है कि इस ट्रक में मजदूरों के अलावा लोहे के सरिए भी भरे हुए थे, जिसकी वजह से ट्रक बेकाबू हो गया। मौके पर ही 8 लोगों की दबने से मौत हो गई, जबकि अन्य 4 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोनिया गांधी की बैठक में शामिल हुए उद्धव ठाकरे, बीजेपी ने कसा तंज हाईवे पर कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए जा रहे थे ट्रक में सरिया बताया जा रहा है कि ये ट्रक हाईवे पर ही चल रहे कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए सरिया भरकर ले जा रहा था। इलाके के इंसपेक्टर सोमनाथ पवार ने बताया कि दुसर बीड से लोहे के सरिए को लेकर यह ट्रक ताडेगांव में एक सड़क निर्माण साइट पर जा रहा था। इस पर लदे सरिए का इस्तेमाल समृद्धि हाईवे पर बनने वाले एक ब्रिज के लिए होना था।














