भोपाल
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा बुधवार 14 जुलाई को को भोपाल से सुबह साढ़े 10 बजे प्रस्थान कर अपरान्ह में नीमच पहुँचेंगे और यहाँ स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मंत्री सखलेचा 15 जुलाई बुधवार को नीमच में ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ कार्यकम में और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेंगे। सखलेचा 15 जुलाई की रात भोपाल वापस लौटेंगे।














