भेंट-मुलाकात – ग्राम इंदौरी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पारम्परिक खुमरी पहनाकर और हल भेंटकर स्वागत किया गया

रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए पंडरिया विधानसभा के ग्राम इन्दौरी पहुंचे।आसपास के कई गांवों के लोग भेंट-मुलाकात में मौजूद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर माल्यार्पण और राजगीत के साथ भेंट-मुलाकात की शुरुआत की गई। यहां मुख्यमंत्री का पारम्परिक खुमरी पहनाकर और हल भेंटकर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि – नवरात्रि की पावन बेला में आप लोगों के बीच आया हूं। आप सभी को नवरात्रि की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

पानी बहुत गिरा, फसल अच्छा है, किसान खुशहाल है। सबसे पहले हमने किसानों का ऋण माफ किया, उनके हित में लगातार कार्य कर रहे।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दीवाली के पहले 15 अक्टूबर को दी जाएगी।

केंद्र सरकार द्वारा 2500 रुपए में धान खरीदी पर असहयोग के बाद भी हमने, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दिया।

4 मई से भेंट-मुलाकात का सिलसिला चल रहा है। लोगों से मिल रहे हैं, बातें हो रही हैं, योजनाओं का फीडबैक मिल रहा है।