नई दिल्ली,
राजस्थान के जैसलमेर से एक बुरी खबर आई है। यहां भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान शुक्रवार की शाम को क्रैश हो गया। हादसा जैसलमेर के पास हुआ। हादसे में पायलट की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने इसकी जानकारी दी।
भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर कहा, “दुख के साथ, भारतीय वायुसेना आज शाम उड़ान दुर्घटना में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा के दुखद निधन बारे में सूचित करती है और बहादुर के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
With deep sorrow, IAF conveys the sad demise of Wing Commander Harshit Sinha in the flying accident this evening and stands firmly with the family of the braveheart.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) December 24, 2021
वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसलमेर में शुक्रवार शाम भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जैसलमेर के एसपी अजय सिंह ने बताया कि सैम थाना क्षेत्र के डेजर्ट नेशनल पार्क इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
















