रायपुर
भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता रविवार को पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान माना विमानतल पर छत्तीसगढ ओलम्पिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, उपाध्यक्ष बशीर खान और कोषाध्यक्ष साहीराम जाखड ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मेहता ने छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ ने कई खेलों का आयोजन किया है उनके कार्यकाल में खिलाडि?ों को नई दिशा मिल रही है।
इस दौरान मेहता ने टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक के बारे में बताया कि भारत के 115 खिलाड़ी इस स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि भारत के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते हुए टोक्यो में भारत का परचम लहराएंगे। टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले खिलाडि?ों का पहला दल 14 जुलाई को एयर इंडिया की चार्टर्ड उड़ान से रवाना होगा। दल के बाकी सदस्य 16 से 19 जुलाई के बीच रवाना होंगे। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होगा।
सीजीओए महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने आइओए महासचिव मेहता के छत्तीसगढ़ आगमन को सौभाग्य बताया। उन्होंने आईओए महासचिव मेहता को बताया कि छत्तीसगढ़ में सभी तरह के खेलों को यदि बढ़ावा मिल रहा है, तो इसका श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जाता है। होरा ने कहा कि सीएम बघेल खेल और खिलाडि?ों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रख रहे हैं। साथ ही उनका मनोबल बढ़ाने में किसी तरह की कमी नहीं करते। जिसकी वजह से ओलम्पिक संघ को भी प्रेरणा मिल रही है और बेहतर दिशा में कदम बढ़ रहे हैं।