राजनंदगांव
भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है, जिसके तहत राज्य व जिले के कार्यकतार्ओं का वर्चुअल माध्यम से ई चिंतन प्रशिक्षण शिविर प्रत्येक शनिवार से संचालित हो रहा है, जिसके तहत जिले स्तर के कार्यकतार्ओं को राज्य स्तर के वरिष्ठ मार्गदर्शक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसी परिपेक्ष में आज कृषि क्षेत्र में सुधार व उपलब्धियां विषय पर भाजपा का ई चिंतन प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने एवं मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे थे।
सर्वप्रथम जिला महामंत्री सचिन बघेल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विक्रांत सिंह को परिचय के लिए आमंत्रित किया, तत्पश्चात एकता अग्रहरी द्वारा एकल गीत का गान संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता की आसंदी से पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कृषि में भारत की संस्कृति पर जिक्र करते हुए कहा कि जमीन से माता सीता के प्रकट होने से लेकर वैज्ञानिकों द्वारा एग्रीकल्चर जिसका अर्थ संस्कृति के लिए हम सहमत हैं, पर अपने विचार रखते हुए प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कृषि की विशेष महत्ता है, विगत 70 वर्षों में कृषि के क्षेत्र में कांग्रेस ने कोई ठोस सुधार कार्य नहीं किया, जिसके कारण आज किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि एक समय में अमेरिका का लाल गेहूं कर्ज के रूप में मिलने पर मजबूरी में भारतीय उसे खाते थे।
श्री पांडे ने कहा कि 1960 में स्वामीनाथन कमेटी का जिक्र करते हुए कहा कि हरित क्रांति योजना आने से उत्पादन तो तेजी से बड़ा लेकिन केमिकल फर्टिलाइज? के कारण जमीनों में कीड़े पड?े लगे फिर कीड़े मारने के लिए जहरीली दवाई का छिड़काव होने लगा जिससे मनुष्य के स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव पड?े लगा है, आज जमीने खराब होने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। पांडे ने कहा कि पहले मनुष्य कृषि आधारित जीवन से अपना घर भलीभांति चला लेता था परंतु आज घर चलाना भी मुश्किल हो चुका है ,जिसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि शुरूआत में बैंकों से 17 परसेंट कर्ज में किसान ऋण लेता था बाद में अटल जी ने 7 परसेंट एवं मोदी जी ने चार परसेंट पर ऋण उपलब्ध करवाया जिससे प्रदेश की भाजपा सरकार में 0त्न पर समस्त किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध करवाया जिसके कारण किसानों को आसानी ऋण मिलने लगा है। पांडे ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने किसान सम्मान योजना के तहत सभी 43 लाख खातेदार किसानों को 6000 देकर 160000 करोड रुपए किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को दे चुके हैं। पांडे ने कहा कि खाद की कमी कृत्रिम रूप से विपक्षी दलों द्वारा बनाई गई है, यूरिया जो कि पहले सिर्फ कोआॅपरेटिव सोसाइटी में बिकता था उसे प्राइवेट में दे दिया गया जिसके कारण कालाबाजारी बढ?े लगी।
















