भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रायपुर प्रवास कार्यक्रम

रायपुर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 9 सितंबर सुबह 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से स्वागत पश्चात युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ 11:00 पर तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रोड शो करते हुए  12:45 भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष  का भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, सहित विभिन्न स्थानों में अलग अलग विधानसभा के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों व आम नागरिक व सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा।
दोपहर 01:00 बजे माननीय नड्डा साइंस कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्ष, मंडल ,जिला व प्रदेश पदाधिकारियों  से संवाद करेंगे ।

कार्यकर्ता सम्मेलन पश्चात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।