भाजपा युवा मोर्चा हर जिले में करेगा 75 किमी साइकिल यात्रा

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आजादी के 75 साल पूरे होने पर 15 अगस्त से 17 अगस्त तक हर महानगरीय जिले में 75 किमी की साइकिल यात्रा की जाएगी। इसके लिए साइकिल यात्रा के अलग-अलग दूरी के टैÑक तय किए गए हैं लेकिन यात्रा 75 किमी होगी। छोटे जिलों में 7.5 किमी की साइकिल यात्रा या पांच किमी की मैराथन दौड़ युवा मोर्चा द्वारा की जाएगी।

इसमें युवाओं की अधिकतम तादाद रखने का निर्णय लिया गया है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि 12 से 14 अगस्त की रात तक राष्ट्रगान. इन वेबसाइट पर राष्ट्रगान व्यक्तिगत गाकर अपलोड करना है। 15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हर मंडल स्तर पर 75 युवाओं के साथ राष्ट्रगान किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले इन कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भागीदारी करने का काम किया जाएगा और आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी गूगल पर अपलोड की जाएगी।