रायपुर,
कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी ,अपराध रोकने में नाकामी व लोकतंत्र की आवाज को अलोकतांत्रिक तरीके से दबाने के विरोध में बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ,पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में एक दिवसीय महा धरना दिया । इस अवसर पर भाजपा नेताओ ने कहा कि राज्य में पुलिस की स्थिति संदिग्ध बनी हुई है और ऐसा प्रतीत होता है जैसे वे कांग्रेस के एजेंट की तरह काम कर रहा है ।
विशाल धरने में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि क्या कारण है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ा । इतने बड़े धरने का आयोजन करना पड़ा । मैं इस मंच के माध्यम से युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ जिन्होंने चुनौती को स्वीकार किया और प्रदेश के युवाओं के अधिकारों के लिए युवा मोर्चा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गाँधी को एक या दो नही पूरे छः जगह काले झण्डे दिखायी। परन्तु प्रश्न यह है कि कांग्रेस इस लोकतांत्रिक विरोध से इतना क्यो डरी हुई है ? सरकार द्वरा इतनी चाक चौबंद व्यवस्था को धता बताते हुए युवाओं ने अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज किया जिससे पूरा महकमा हिल गया और फिर शुरू हुई बदले की राजनीति विरोध करने वाले युवा कार्यकर्ताओ को पुलिस द्वरा घेराबंदी कर इस तरह पकड़ा जाता है जैसे किसी गुण्डे मवाली या डाकू को पकड़ने आए है । बेलगाम होते अपराधियों को पकड़ने में प्रशासन विफल है । परंतु सरकार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज को दबाने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है । मै अधिकारियों को कार्यकर्ताओ के माध्यम से चेतावनी देता हूँ कि सत्ता में स्थायित्व नही होता । लोकतांत्रिक विरोध का सरकार के इशारों पर इस तरह दमन करने एक निंदनीय कृत्य मैं इसकी भर्त्सना करता हूँ। क्या यही है कांग्रेस का लोकतंत्र।
उनके पश्चात विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कांग्रेस की दमनकारी राजनीति और भाजपा के संघर्षों की राजनीति का इतिहास नया नही , भाजपा के पुरोधा स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने कश्मीर की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी । भाजपा और जनसंघ के निर्माण ही संघर्षों , आंदोलनों और विरोध से हुआ है और अगर भुपेश बघेल सोचते हैं कि वह इस तरह दमनात्मक कार्यवाही करके भाजपा को जनता की आवाज उठाने से रोक लेंगे तो वे मुगालते में है ।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश अपराध की गिरफ्त में है शांति का टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में चहू ओर अशांति व्याप्त है रोज हत्याएं , चाकूबाजी , बलात्कार और चोरी की घटनाएँ आम हो गई है पहाड़ी कोरवा प्रजाति जो राष्ट्रपति की दत्तक पुत्र कही जाती है। उनके साथ भी हत्याएं और अनाचार की घटनाएं होती है पर पुलिस प्रशासन पंगु बन जाता है सारी ऊर्जा सरकार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने में लगाई जा रही है ।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि अपने सारे हथकंडे अपना ले मै कॉंग्रेस या प्रशासन के दमनात्मक कृत्यों से डरने वाला नही । भाजपा का एक एक कार्यकर्ता मेरा परिवार है। और मेरे परिवार के सदस्य पर आँख उठाई तो मैं चुप बैठने वाला नही। उन्होंने कहा हमेश मेरा विशाल भाजपा परिवार मेंरे साथ खड़ा है तुम मेरा कुछ बिगाड़ नही सकते। पहले भी मेरे चरित्र हनन का प्रयास कांग्रेसियो द्वरा किया गया तब विफल हो गए सच सामने आ गया अब सत्ता के दुरुपयोग से साजिश की जा रही है जो वीडियो चलाया गया वह आधा सत्य है पूरा वीडियो चलाइये दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा सच सामने आ जायेगा ।
जिला अध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी ने कहा कि यह महाधरना छत्तीसगढ़ की अस्मिता का उसके सम्मान का है जहाँ दिनों दिन अपराध पूरे चरम पर है रोजाना हत्या और डकैती जैसी खबरों से अखबार भरा पड़ा रहता है कांग्रेस जब से सत्ता में आई है प्रदेश को खुशहाली और शांति तो छोड़िए प्रदेश को रक्तरंजित करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है उन्होंने हालिया हुई चाकूबाजी का वर्णन करते हुए कहा अब तो दूल्हे भी सुरक्षित नही शादियों में भी चाकूबाजी हो रही है लगातार दो दिन हत्याएं हुई तब पुलिस की मुस्तैदी कहाँ थी अपराधियो में कानून का भय समाप्त हो चुका है प्रदेश की शांति बहाली और कानून व्यवस्था के लिए यह धरना सिर्फ रायपुर ही नही पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से किया जाएगा ।
मंच संचालन जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने किया एवं समापन आभार आशु चंद्रवंशी ने धरने में विशेष रूप से प्रदेश सह कोषध्यक्ष नंदन जैन , छगन मूंदड़ा , नंदकुमार साहू ,सच्चिदानंद उपासने , प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,मीनल चौबे , श्यामा चक्रवर्ती , बजरंग खंडेलवाल , सत्यम दुवा , मनीषा चंद्राकर, अमरजीत छाबड़ा , रमेश मिर्घानी ,मुरली शर्मा , गोपी साहू , हरीश ठाकुर , सावित्री जगत , ललित जयसिंग , योगी अग्रवाल , अकबर अली , राहुल राय , राजीव दुबे ,राजीव चक्रवर्ती ,संजय सिंह , वंदना राठौड सिन्हा , पुरषोत्तम देवांगन , राजकुमार राठी , प्रीतम ठाकुर , ज्ञानचंद चौधरी ,संजू नारायण सिंह ठाकुर , राजेश पांडेय, सुनील चौधरी ,अमित मैशरी शाह , गोविंदा गुप्ता , राहुल राव , अनिल सोनकर ,मृत्युंजय दुबे मनोज वर्मा , तिलक भाई पटेल सहित रायपुर के सभी 16 मंडलों के अध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे ।















