भाजपा कार्यालय पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, अनुप्रिया ने दी श्रद्धांजलि

 लखनऊ 
 यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार की शाम निधन हो गया। 89 साल की उम्र में शनिवार की शाम उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्‍हें यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार 23 अगस्त को अलीगढ़ में किया जाएगा। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। रविवार को कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर विधानभवन में और इसके बाद भाजपा कार्यालय में दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर दो बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया जाएगा जहां 23 अगस्त को गंगा किनारे अंत्येष्टि होगी। 
 

-विधानसभा के बाद भाजपा कार्यालय में भी लगातार पार्थिव शरीर के साथ हैं। एक-एक व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं सीएम योगी

-भाजपा कार्यालय पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, अनुप्रिया ने दी श्रद्धांजलि 

 विधानसभा पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि 

-मंत्री सुरेश खन्ना, मुकुट  बिहारी वर्मा, मोती सिंह विधानसभा पहुंचे

-भाजपा कार्यालय में कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर के लिए तैयारी पूरी

-कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे, श्रद्धाजंलि दी।

-बाबू जी के जाने के गम को शब्दों में नही बांधा जा सकता है, जब राम मंदिर निर्माण का फैसला आया था तो बाबू जी ने कहा था अब संसार को सुकून से त्याग सकता हूँ: केशव प्रसाद मौर्य