भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के योजनाओं एवं उपकर संबंधी सॉफ्टवेयर का किए अध्ययन –  सुशील सन्नी अग्रवाल

गोवा, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष  सुशील सन्नी अग्रवाल गोवा व महाराष्ट्र राज्यों का दौरा कार्यक्रम के दौरान गोवा राज्य के भवन एवम अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के कार्यालय श्रम शक्ति भवन में अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए, जहां माननीय अध्यक्ष महोदय का गोवा के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

तत्पश्चात गोवा कर्मकार मंडल के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में चल रही मजदूरों के कल्याण के लिए  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बनाई गई श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी  अध्यक्ष महोदय द्वारा दी गई, जिसकी गोवा कर्मकार मंडल के अधिकारियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।  अग्रवाल के साथ भ्रमण दल में गए सदस्य एवं अधिकारियों ने गोवा में चल रहे उपकर संबंधी जानकारियां एवम योजनाओं का बारीकी से अध्ययन किया गया।

उक्त बैठक में गोवा श्रम विभाग के सचिव  राजू व्ही. गवास, प्रशानिक अधिकारी  विनय वी नायक ,  मेलबा परेरिया , छत्तीसगढ़ कर्मकार मंडल के माननीय सदस्य श्रीमती मंजू सिंह बैंस,  अनिल कुमार सिंह, दुर्गेश जायसवाल , बलराम मौर्य  एवं अधिकारीगण भी उक्त बैठक में उपस्थित रहे।