मुंबई
बॉलीवुड हस्तियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 152वीं जयंती पर याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बापू के विचारों को साझा किया। गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 में हुआ था। उनके जन्मदिन को गांधी जयंती के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का उन्होंने नेतृत्व किया था। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया हुआ सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है।
भारत के दो महान व्यक्तित्वों के जन्मदिवस पर उनकी शिक्षा और देश के प्रति त्याग की भावनाओं को मेरा शत शत नमन है।इन हस्तियों के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। धन्यवाद राष्ट्रपिता #महात्मागांधी और राष्ट्र के सपूत पूर्व प्रधानमंत्री श्री #लालबहादुरशास्त्री जी!! जय हिन्द! 🙏🇮🇳 pic.twitter.com/YiA46yfFcl
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 2, 2021
आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। उनके पिता एक स्कूल शिक्षक थे। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद वह 9 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। शास्त्री को उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिए आज भी पूरा देश श्रद्धापूर्वक याद करता है।
Salute to the man who fought against hatred and oppression with love. #GandhiJayanti
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) October 2, 2021
May we imbibe his principles of Truth and Non-violence within us as an individual and a nation. Happy #GandhiJayanti #FatherOfTheNation
— kunal kemmu (@kunalkemmu) October 2, 2021
Gandhi Jayanti – a day for introspection and a resolution to follow the Mahatma’s ideals of non-violence and truth. Remembering this great soul on Gandhi Jayanti 2021
"I am prepared to die, but there is no cause for which I am prepared to kill." – Mahatma Gandhi
— Hema Malini (@dreamgirlhema) October 2, 2021
#GandhiJayanti pic.twitter.com/vtPIQfYRIS
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) October 2, 2021
नमस्कार. आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पे मैं उन्हें श्रद्धासुमन अर्पण करती हूँ. https://t.co/uH2KP71HiZ
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) October 2, 2021