रायपुर
रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के 13 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो हेतु मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता द्वारा शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. विपीन वैष्णव उपस्थित रहे।
19 जून 2021 को 453 मामलों से 2,23,710 एवं 20 जून, 2021 को टिकिट चेकिंग में बेहतरीन कार्य प्रदर्शन कर 412 मामलों से 2,18,160 रुपए राजस्व एकत्रित किया। उक्त 2 दिनों में 865 मामलों से 4,41, 870 रुपए राजस्व एकत्रित करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 13 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमे 10 महिलाओं एवं 3 पुरुष टिकिट चेकिंग कर्मचारियों का उत्कृष्ट योगदान रहा।
इसी कड़ी में 1 जून को सर्वजीत कुमार उप मुख्य टिकट निरीक्षक, रायपुर ने पुरी- अजमेर एक्सप्रेस में रायपुर से नागपुर के मध्य टिकिट चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री को फाइन करने पर अन्य सहयात्री के द्वारा अभद्रता करने पर उस व्यक्ति को गोंदिया स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल को सपुर्द कराया इसके लिये उन्हें भी सम्मान सूची में सम्मलित किया गया।















