बेरोजगारी से तंग आकर शिक्षक उतरे सड़क पर, करवाया मुंडन

रायपुर
बेरोजगारी से तंग आकर शिक्षकों का गुस्सा आज फूट पड़ा और वे मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए निकल पड़े, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान बेरोजगार युवक सड़क पर ही बैठ गए मुंडन करवाकर जूते पॉलिस करते हुए इसी से दो वक्त की रोटी का जुड़ाने करने की बात कहते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनका कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर देती तब तक वे यहां से नहीं हटेंगे।

बीएड संघ के बैनर तले आज बेरोजगार शिक्षक सड़क पर उतर आए और जगह-जगह जूता पॉलिस करते हुए जल्द से जल्द स्कूलों में नियुक्ति देने की मांग करने लगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए निकल पड़े और मुख्यमंत्री निवास पहुंचे से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के रोके जाने से नाराज शिक्षकों ने सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और मांग करने लगे कि जब तक सरकार इनकी मांगों को पूरा नहीं कर देती तब तक वे यहां से नहीं हटेंगे। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी थोड़ी बहुत नोंक-झोंक भी हुई। इससे एक बार फिर नाराज बेरोजगार शिक्षक वहां पर बैठकर मुंडन कराते हुए सरकार की ओर अपना ध्यान आकृष्ट करवाया।

इस दौरान संगठन के प्रमुख दाऊद खान ने बताया कि राज्य सरकार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दे रही है, जिसकी वजह से यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है। 2019 में सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए सरकार ने 14580 युवाओं को चुना मगर अब तक नियुक्ति नहीं दी गई। करीब ढाई साल से नौकरी दिए जाने की मांग की जा रही है।