ग्वालियर। शहर से लगे बरई के पहाड़ पर स्थित मंदिर में दो दिवसीय कलशारोहण महोत्सव के दूसरे दिन मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज, मुनिश्री यतीन्द्र सागर महाराज एवं मुनिश्री विजयेश सागर महाराज के सानिध्य में एवं पं अजीत कुमार षास्त्री के मार्गदर्शन में वहां स्थित 700 साल प्राचीन मंदिर में भगवान चन्द्राप्रभू स्वामी, मुनिसुब्रतनाथ भगवान एवं भगवान नेमीनाथ स्वामी की 21-21 फीट उंची प्रतिमाओं के शिखर पर तीन कलश बड़े एवं 12 छोटे कलश चढ़ाए गए। इस मंदिर का जीणोद्वार कराया गया था, भव्य शिखर का निर्माण किया गया था, जिस पर कलशारोहण किया गया। इस अवसर पर संगीतकार एवं भजन गायिका अनुपमा जैन के भजनों पर वहां मौजूद श्रृदालुओं ने नृत्य किया।
इस अवसर पर मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें विरासत में इन प्राचीन मंदिरों की धरोहार सौंपी है हमारा कर्तव्य है कि हम इस धरोहर को सहेजकर रखें।















