प्रवीण कुमार और अवनि ने बढ़ाया भारत का गौरव… मुख्यमंत्री चौहान ने दी पदक विजेताओं को बधाई…

भोपाल. 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों को निरंतर प्राप्त हो रही सफलताओं पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री चौहान ने आज राइफल शूटिंग में ब्रांज मेडल जीतकर इतिहास बनाने वाली सुश्री अवनि लखेरा को बधाई दी है।

अवनि को इसी सप्ताह दो पदक प्राप्त हुए हैं। गत 30 अगस्त को अवनि लखेरा ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में  पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता था। आज पुन: अवनि को 50 मीटर राइफल शूटिंग में ब्रांज मेडल मिला है। अवनि किसी ओलम्पिक या पैरालिंपिक्स में एक साथ दो पदक प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनी है। निश्चित ही यह साधारण उपलब्धि नहीं है। अवनि ने भारत के गौरव को बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारत के लिए पैरा तीरंदाजी में कांस्य पदक जीतने पर हरविंदर सिंह को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के समर्पण, जज्बे और जुनून का ही परिणाम है कि हमें यह पदक प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि आज ही हाई जम्प में भारत के लिए प्रवीण कुमार ने रजत पदक जीता है। मुख्यमंत्री चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा कि सदैव जीतते रहिए, शुभकामनाएँ।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो पैरा ओलिंपिक में ऊँची कूद में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को हार्दिक बधाई दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि प्रवीण कुमार के इस प्रदर्शन से देश गौरान्वित हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रवीण कुमार भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।