प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ

रायपुर।

  • छत्तीसगढ़ के चप्पे चप्पे में सेवा कार्य शुरू
  • राजधानी में भव्य प्रदर्शनी, बूथ स्तर तक आयोजन
  • मोदी जन्म दिवस से गांधी शास्त्री जयंती तक सेवा श्रृंखलारायपुर। भारत के प्रधानमंत्री और विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन पर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने उत्साह के साथ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मैग्नेटो माल रायपुर में भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। राजधानी के जय स्तंभ चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन करने के साथ ही राज्य में सभी स्तरों पर सेवा पखवाड़े के तहत कार्यक्रम की श्रृंखला शुरू हुई, जो 2 अक्टूबर गांधी शास्त्री जयंती तक जारी रहेगी। WhatsApp Image 2022 09 17 at 2.27.55 PM 1 WhatsApp Image 2022 09 17 at 2.31.30 PM WhatsApp Image 2022 09 17 at 6.45.19 PM WhatsApp Image 2022 09 17 at 6.45.20 PM WhatsApp Image 2022 09 17 at 6.45.21 PM
    राजधानी में सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ कार्यक्रम में मैग्नेटो मॉल में प्रदर्शनी में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, शहर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, राजीव अग्रवाल, नगर महामंत्री रमेश ठाकुर, औंकार बैंस, जिला उपाध्यक्ष प्रदर्शनी प्रभारी ललित जैसिंघ, चंद्रेश शाह, मीनल चौबे, गोपी साहू, खेम सेन, तोषण साहू आदि भाजपा नेता शामिल रहे। प्रदर्शनी में मोदी जी की बाल अवस्था से देश के प्रधानमंत्री तक का सफर दर्शाया गया है। वरिष्ठ नेता व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी जी देश ही नहीं, विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। उनका लोहा पूरा विश्व मानता है। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि मोदी जी के फैसले मील के पत्थर साबित हो रहे हैं। हमें गर्व है कि देश के ऐसे मजबूत प्रधानमंत्री के साथ सांसद हूं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में बहुत सुंदर चित्र दिखाए गए हैं।

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, फोटो प्रदर्शनी आदि विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व विधायक चम्पादेवी पावले, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल सूरजपुर में रक्तदान शिविर में पहुंचे। जांजगीर-चांपा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल का वितरित किया।WhatsApp Image 2022 09 17 at 6.45.23 PM

    मोदी भारत के गौरव- डॉ. रमन
    राजनांदगांव में फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन रक्तदान शिविर वृक्षारोपण कार्यक्रमों में शामिल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में सेवा पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत माता के गौरव पुत्र, विकास पुरुष और देश के स्वाभिमान, सम्मान के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में आज भारत विश्व में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने हर भारतवासी का मान बढ़ाया है। WhatsApp Image 2022 09 17 at 6.45.22 PM

    एक भारत, श्रेष्ठ भारत मोदी की देन- साव

    छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने सूरजपुर में सेवा पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर मोदी जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वस्थ भारत, मजबूत भारत, सुरक्षित भारत, तेजी से बढ़ता भारत, समृद्ध भारत मोदी जी की गहरी सोच और संकल्प शक्ति की देन है।

    मोदी हर क्षण सक्रिय रहने वाले कर्मयोगी- चंदेल

    नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर चांपा में दिव्यांगों को प्रैक्टिकल वितरण कार्यक्रम में सेवा पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निष्काम कर्मयोगी हैं, जो केवल देशवासियों के लिए समर्पित हैं। वे अपने या अपनों के लिए नहीं, बल्कि देश और देशवासियों के लिए हर क्षण सक्रिय हैं।

    मोदी जी दया, प्रेम और करुणा की मूर्ति हैं- विष्णुदेव

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दया, प्रेम और करुणा की मूर्ति हैं। वे भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की धारणा के तहत सम्पूर्ण विश्व की पीड़ित मानवता की सेवा कर रहे हैं। कोरोना काल में उन्होंने भारतीयों के साथ साथ अन्य देशों के लोगों की जीवन रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई। मोदी जी पड़ौसी देशों की मदद करने के साथ ही विश्व शांति के अग्रदूत हैं।

    मोदी का भारत- विश्व की एक प्रमुख महाशक्ति- कौशिक

    पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मोदी जी का भारत विश्व की एक प्रमुख महाशक्ति है। आज मोदी के नेतृत्व वाले भारत की ओर सारी दुनिया आशा भरी नजरों से देख रही है। हम विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था का संचालन कर रहे हैं। विश्व में मजबूत भारत की यश पताका फहरा रही है।

    मोदी हैं तो मुमकिन हुआ- चंद्राकर

    भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता पूर्वमंत्री अजय चंद्राकर ने सेवा पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर कहा कि आज का दिन हम सबके लिए जनसेवा की प्रेरणा का दिन है। हम संकल्प लेते हैं कि मोदी जी के नेतृत्व में हम अपनी सम्पूर्ण शक्ति के साथ जनसेवा के प्रति समर्पित रहेंगे। मोदी जी भारत की सामर्थ्य के प्रतीक हैं। मोदी जी की कर्म साधना से ही भारत का विकास मुमकिन हुआ है।