नई दिल्ली,
गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो किया। इस दौरान अहमदाबाद में रोड शो के दौरान लोगों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा के भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण समारोह कल यानी 12 दिसंबर को होना है। पीएम मोदी इस समारोह शिरकत करने के लिए अहमदाबाद पहुंचेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।
#WATCH | Gujarat: People greet PM Modi as he holds a roadshow in Ahmedabad.
The oath-taking ceremony of BJP's Bhupendra Patel, as chief minister of Gujarat, is to take place tomorrow, 12th December.
(Source: DD) pic.twitter.com/LY7nuWiDh6
— ANI (@ANI) December 11, 2022
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी की स्थिति भी काफी खराब रही। आप के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के झोली में गिरी।