भोपाल.
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी दी,प्रदेश में 15 सितंबर को ‘डेंगू से जंग, जनता के संग’ अभियान चलाया जाएगा। जनता के सहयोग से चलने वाले इस अभियान में फॉगिंग के साथ डेंगू का लार्वा नष्ट करने के लिए जलभराव वाले स्थान पर दवाई डाली जाएगी। आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों का इलाज किया जाएगा।
प्रदेश में Corona से प्रभावित हुए जनसुनवाई कार्यक्रम को फिर से शुरु किया जाएगा। योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए सभी मंत्रीगण अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में एक दिन जनदर्शन कार्यक्रम भी करेंगे। सीएम हेल्पलाइन और समाधान ऑनलाइन सुविधा को और मजबूत किया जाएगा।
गुड गवर्नेंस के तहत कोई भी फाइल अब मंत्रियों और अधिकारियों के पास तीन दिन से ज्यादा नहीं रुकेगी।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश में 17 सितंबर को महावैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में अब तक 4.19 करोड़ लोगों को वैक्सीन का पहला और 99 लाख लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। 26 सितंबर तक प्रदेश में शेष लोगों को Vaccine का पहला डोज लगाने का लक्ष्य है।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी दे रहे हैं |
प्रदेश में 15 सितंबर को 'डेंगू से जंग, जनता के संग' अभियान चलाया जाएगा। जनता के सहयोग से चलने वाले इस अभियान में फॉगिंग के साथ डेंगू का लार्वा नष्ट करने के लिए जलभराव वाले स्थान पर दवाई डाली जाएगी।
आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों का इलाज किया जाएगा। pic.twitter.com/vuoun9bvIT
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 13, 2021