रायपुर
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज से सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक प्रमोद कुमार गुप्ता एवं मुख्य अभियंता रजत शुभ्र सेन की सेवानिवृत्ति पर विद्युत सेवाभवन में भावभीनी दी गई। विदाई कार्यक्रम में पॉवर कम्पनीज के चेयरमेन अंकित आनंद ने वरिष्ठ अभियंताओं को प्रतीकात्मक भेंट, प्रशिस्त पत्र प्रदान किया। साथ ही सेवानिवृत्त अभियंताओं की दीर्घकालीन सेवाओं को विद्युत विकास के लिए बहुमूल्य बताया। ईडी गुप्ता की सेवानिवृत्ति उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग में सदस्य के पद पर हुई नियुक्ति के लिए भी उच्चाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
इसी क्रम में कंपनीज के प्रबंध निदेशक एन.के.बिजौरा, राजेश वर्मा, हर्ष गौतम,मती उज्ज्वला बघेल, एस.डी. तेलंग ने मंगलकामनाओं की अभिव्यक्ति दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ की विद्युत अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए गुप्ता एवं सेन की भूमिका को सराहनीय निपरूपित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसम्पर्क) विजय मिश्रा ने सेवानिवृत्त हो रहे अभियंताओं के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
बस्तर में माओवादियों ने विस्फोटक सामग्रियों से 220 के.व्ही. लाईन को 2006 में ध्वस्त कर दिया था जिससे लगभग बारह दिनों तक ब्लेक आउट की स्थिति बस्तर में थी जिसका निदान कार्य में ईडी गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी तरह प्रदेश के अनेक उपकेन्द्रों हेतु भूअर्जन, निर्माण एवं ऊर्जीकरण कार्य में सेन का विशेष योगदान रहा है।
















