रायपुर।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमनसिंह यूपी दौरे पर हैं |
जहां उन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात करते हुए राजनीतिक चर्चा की,योगी ने रमन का शिष्टाचार स्वागत भी किया। लंबी चर्चा उन दोनों के बीच आगामी यूपी चुनाव को लेकर हुई। इस बीच डा. रमन यूपी विधानसभा अध्यक्ष ह्दयनाथ दीक्षित और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से भी मिले।
















