पार्वती साहू को मिली राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी, कोलकाता में मिला सम्मान

रायपुर

छत्तीसगढ़ की महिला को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिला है। सुश्री पार्वती साहू को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ( इंटक) महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति स्वामीनाथ जयसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया है साथ ही पार्वती को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू मजदूर रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है।