नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना – प्रो० डॉ अलका अरोड़ा

 

2d34ce96d9633af3f710e9d811ff3d20 1नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना
पल-पल ढूंढे बीता सावन
ढूंढे बीती रतिया
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना

जिन बगिया में फूल खिले थे
जिनमें बीते सावन
जिस घर में था संग तुम्हारा
ढूंढे वोही आँगना
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना

आज चली जब मस्त हवाएं
सोए अरमाँ जागे
चुनर मेरी सर से सरकी
उलझी लट सुलझाना
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना

उन गलियन की बात अनोखी
जिस राह आना-जाना
बेपरवाह सी अपनी मोहब्बत
ताके सारा जमाना
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना

प्रो० डॉ अलका अरोड़ा, देहरादून