नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित मदन मोहन मालवीय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने शिक्षा जगत को समृद्ध बनाने में पंडित मदन मोहन मालवीय के अविस्मरणीय योगदानों को याद किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में अपने विचार भी साझा किए।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“मां भारती की महान संतान महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। देश के शिक्षा जगत की समृद्धि के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।”
मां भारती की महान संतान महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। देश के शिक्षा जगत की समृद्धि के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। pic.twitter.com/ITyTvakDxK
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2022
अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“अटल जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और उनकी दूरदर्शिता लाखों लोगों को प्रेरित करती है।”
Tributes to Atal Ji on his Jayanti. His contribution to India is indelible. His leadership and vision motivate millions of people. pic.twitter.com/tDYNKiGXxj
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2022














