पर्ल वी पुरी वाले केस को लेकर हाल ही टीवी की बहुओं निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच खूब तू-तू,मैं-मैं हुई थी। इस दौरान निया और देवोलीना ने एक-दूसरे पर पर्सनल अटैक भी किए। हालांकि अब निया शर्मा ने देवोलीना से माफी मांग ली है। निया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट में देवोलीना से माफी मांगी है। वहीं देवो ने भी अपनी गलती का एहसास किया और उनसे माफी मांगी है। निया शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-मेरी मां, भाई और रवि ने मुझे बड़े प्यार से समझाया कि मैं सही नहीं थी। वो तीनों मेरे करीबी हैं और गलत नहीं हो सकते, इसलिए देवोलीना मुझे माफ कर दो। हो सकता है कि पर्सनल होने के चक्कर में मैंने लाइन क्रॉस कर दी हो। उम्मीद है कि तुम इस वाकये को भूल जाओगी। देवोलीना ने निया की माफी का जवाब देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-'निया कोई बात नहीं। मुझे भी माफ कर देना अगर मैंने तुम्हें दुख पहुंचाया हो तो। हालांकि मेरा ऐसा कोई मकसद नहीं था। अपनी मां, भाई और रवि को मेरा सम्मान देना। सुरक्षित रहना और अपना सबका ख्याल रखना। बता दें कि ‘नागिन 3’ स्टार पर्ल वी पुरी को हाल ही एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में कई सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर पर्ल वी पुरी के सपॉर्ट में उतर आए और वहीं कुछ लोगों ने रेप पीड़िता को लेकर ही भद्दे कॉमेंट करने शुरू कर दिए थे। कुछ सेलेब्स ने रेप पीड़िता की पहचान भी उजागर कर दी थी। इसी मुद्दे पर देवोलीना भड़क गईं और उन्होंने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। देवोलीना ने उन स्टार्स को भी लपेटे में लिया, जिन्होंने रेप पीड़िता की पहचान उजागर की। देवोलीना ने कहा अगर पर्ल वी पुरी को सपॉर्ट करना है, बाहर निकालना है तो पुलिस स्टेशन जाओ, कैंडल मार्च करो, भूख हड़ताल करो। इस ट्वीट पर निया शर्मा ने देवोलीना पर अटैक किया और फिर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
RECENT NEWS
दुर्ग–रायपुर पर बिग ट्रैफिक अलर्ट, खारुन ब्रिज पर वन-वे ट्रैफिक, खारुन नदी पुल 1...
रायपुर 22 मार्च । Big traffic alert Durg Raipur : दुर्ग और रायपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-53 पर स्थित खारुन नदी का...
गोल्ड चोरी का खुलासा, बेटी ही निकली चोर, 7 तोला सोना बरामद; युवती गिरफ्तार
भिलाईनगर, 22 मार्च । gold theft exposed : इस्पात नगरी भिलाई के भट्ठी क्षेत्र में घर से गोल्ड के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस...
स्क्वैश खिलाड़ियों को सबसे बड़ा मंच मिलना चाहिए सौरव घोषाल
नई दिल्ली, 22 मार्च । saurav ghoshal biggest : भारत के पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी सौरव घोषाल ने स्क्वैश खिलाड़ियों को दुनिया के बेहतरीन...
यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट पक्षपातपूर्ण, भारत अल्पसंख्यकों के लिए सबसे सुरक्षित देश पीके सहगल
नई दिल्ली, 22 मार्च । uscirf report india : यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (यूएससीआईआरएफ) की हालिया रिपोर्ट पर भारतीय सेना के...
किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री...
अंबिकापुर: State level oilseed farmers fair: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र...















