निजी निवेशकों के जरिए ऐतिहासिक संपदा बनेंगी हेरिटेज होटल

भोपाल
राज्य सरकार प्राचीन इमारतों, महलों को हेरीटेज होटलों में तब्दील कर रहा है। दतिया का राजगढ़ पैलेस, रीवा का क्योरी फोर्ट सहित चार कुल सात प्राचीन ईमारतों को हेरिटेज होटल में तब्दील करने की तैयारी है। निजी निवेशकों की मदद से इन प्राचीन संपदाओं को हेरिटेज होटल में तब्दील कर देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने की तैयारी है।  

कटनी में 3.246 हेक्टेयर विशाल क्षेत्र में बने विजयराघवगढ़ फोर्ट को हेरिटेज होटल में तब्दील किया जाएगा। इसके अलावा रीवा में 2.213 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले क्योरी फोर्ट को भी हेरिटेज होटल में तब्दील किया जाएगा। पन्ना में 2.164 हेक्टेयर क्षेत्र में बने महेन्द्र भवन अ‍ैर दतिया में 1.107 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले राजगढ़ पैलेस को भी हेरिटेज होटल में तब्दील करने की तैयारी है। इसके अलावा भोपाल में बेनजीर पैलेस, टीकमगढ़ में बलदेवगढ़ फोर्ट और चंदेरी में सिंहपुर पैलेस को भी हेरिटेज होटल में तब्दील किया जा रहा है।

निजी निवेशकों की मदद से प्रदेश के किले, महल और प्राचीन इमारतों के हेरिटेज लुक  के बीच प्यहां ठहरने और खान-पान के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।  इन किले, महलों के कमरोें में ठहरने के हिसाब से टॉयलेट और बेडरुम तैयार किए जाएंगे। इन हेरिटेज इमारतों के आसपास के पर्यटन स्थल, सुंदर प्राकृतिक दृश्यों के प्रदर्शन के लिए व्यू पाइंट तैयार किए जाएंगे।यहां भ्रमण कराने के  लिए वाहन, गाइड की सुविधा,उनके लिए क्षेत्रीय पारंपरिक भोजन, नाश्ते का प्रबंध किय जाएगा।

रीवा में गोविंदगढ़, भोपाल में ताजमहल, सतना में माधवगढ़, जबलपुर में रॉयल होटल, खजुराहो के पास होटल राजगढ़ बन हेरिटेज होटल बन चुकी है।