निगम की बजट बैठक 7 को

राजनांदगांव
नगर पालिक निगम की बजट बैठक 7 जुलाई बुधवार को प्रात: 10:50 बजे नगर निगम टाउन हाल सभागृह में आहूत की गई है। बैठक में पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2020-21 एवं प्रस्तावित आय-व्यय बजट वित्तीय वर्ष 2021-22 के स्वीकृति के संबंध में विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जायेगा।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता ने बताया कि प्रात: 10:50 बजे से बैठक प्रारंभ होगी। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा बैठक के प्रारंभ में बजट प्रतिवेदन का पठन किया जायेगा। उन्होनें महापौर सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों,पार्षदों,नामांकित पार्षदों व पत्रकारों एवं अधिकारियों कर्मचारियों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुये मास्क लगाकर बैठक में उपस्थिति की अपील की है।