नाइट कर्फ्यू में परोसी जा रही थी शराब, प्रशासन ने माई बार पर लगाया ताला

 लखनऊ 
कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर यूपी में रात 10 बजे के बाद नाईट कर्फ्यू लागू है लेकिन इस नियम को ताक पर रखकर लखनऊ के गोमतीनगर के समिट बिल्डिंग स्थित माई बार में देर रात तक शराब परोसी जा रही थी। लोग खानपान कर रहे थे। इसी बीच प्रशासन ने छापा मारकर बार पर ताला लगा दिया। बार को सील कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कोविड की तीसरी लहर से सुरक्षा के लिए रात 10 बजते के बाद नाइट कर्फ्यू के पालन के निर्देश दिए थे। इस दौरान सभी दुकानों और व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी कई बार और रेस्‍टोरेंट से इस नियम का पालन न किए जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। ऐसी ही एक गुप्‍त सूचना पर डीएम अभिषेक प्रकाश ने एसडीएम सदर प्रफुल्ल त्रिपाठी को टीम के साथ छापा मारने का निर्देश दिया था। डीएम ने इस छापेमारी से आबकारी विभाग को दूर रखा। उसे इसकी सूचना तक नहीं दी गई। डीएम के निर्देश पर एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने टीम के साथ छापेमारी की तो माई बार में लोग शराब पीते मिले।