पुणे
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में हमारे डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारी दिन रात कड़ी मेहनत कर मरीजों की जान बचाने में लगे हुए हैं। इस समय देश के लिए स्वास्थ्य कर्मी किसी सुपर हीरो से कम नहीं है। इसी क्रम में आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में जब हर तरफ से मायूसी की खबरें सामने आ रही हैं, उस समय डॉक्टरों का दुनिया से जाना और अधिक पीड़ादायक हो जाता है। महाराष्ट्र के पुणे से ऐसी ही एक दर्दनाक घटना सामने आई है यहां एक डॉक्टर दंपति ने किसी बात पर बहस के चलती अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
डॉक्टर पति-पत्नी के मौत से मचा हड़कंप दिल की झकझोर देने वाली यह घटना पुणे के वनवाणी थाना क्षेत्र के आजाद नगर की बताई जा रही है। यहां पहले डॉक्टर पत्नी ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी, उसके कुछ घंटे बाद ही महिला के चिकित्सक पति ने भी खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, हालांकि पुलिस अभी इस बात का पता नहीं लगा सकी है कि पति-पत्नी ने किस वजह से खुदकुशी की। यूरोप में एक बार फिर बढ़े कोरोना के केस, WHO ने दी नई लहर की चेतावनी पहले पत्नी ने लगाई फांसी पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की पहचान अंकिता निखिल शेंडकर (26) और निखिल दत्तात्रेय शेंडकर (28) के रूप में हुई है। युवा दंपति अलग-अलग जगह प्रैक्टिस करते थे और एक घर में साथ रहते थे।
बताया जा रहा है कि आजाद नगर के ही गली नंबर-2 में स्थित एक क्लिनिक में प्रैक्टिस करने वाली अंकिता की अपनी पति निखिल से फोन पर किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। बुधवार की रात करीब 8 बजे जब निखिल घर पहुंचा तो अंकिता को फांसी के फंदे से लटका पाया।