द ग्रैंड ब्यूटी अवार्ड समारोह 27 अगस्त को, विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी होंगे शामिल

रायपुर
कोरोना महामारी के दौर में जहां कई फिल्में की शुटिंग रुक गई, वहीं कई के शेडयुल में बदला हो गया, लेकिन इन सभी कलाकारों को सजाने और संवारने वाले मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटीशियन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और पड़ा रहा हैं। इन्हीं सब को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के कोरबा की रहने वाली उषा शर्मा और भोपाल की मोनिका शर्मा कोरोना महामारी से बाहर लाने मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटीशियन के लिए 27 अगस्त को राजधानी रायपुर में द ग्रैंड ब्यूटी अवार्ड समारोह का आयोजन किया है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से  मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटीशियन शामिल होंगे। इसके अलावा नारी शक्ति सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया है।

एक निजी होटल में आयोजक मोनिका शर्मा और उषा शर्मा ने बताया कि कोविड महामारी के चलते देश की मेकअप इंडस्ट्री को काफी क्षति हुई है। मेकअप इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए और कोरोना के अवसाद से बाहर लाने मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटीशियन के लिए यह शो आयोजित करना मुख्य उद्देश्य है। रायपुर में एक निजी होटल में 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय स्तर का ब्राइडल मेकअप कांटेस्ट होगा जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रतियोगी हिस्सा लेंगे। विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागियों का बालीवुड सेलिब्रिटी द्वारा सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे चरण में नारी शक्ति सम्मान का आयोजन किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप बालीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, प्रीति झांगयानी, अभिनेता राजा मुराद शामिल होंगे।

आयोजकों ने बताया कि इस शो में छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक दिखेगी। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों का कोविड टेस्ट कराया जाएगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रदेश में कोविड गाइडलाइन में जितने लोगों की अनुमति होगी, उतने ही लोगों को ही शो में आमंत्रित किया जाएगा।