मुंबई
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सभी की नजर शहनाज गिल की अगला कदम क्या होगी, फैंस की नजर शहनाज गिल पर टिकी हुई हैं । उनके बारे में जानने और उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं। भले ही ‘सिडनाज’ हमेशा के लिए अलग हो गए हों, लेकिन फैंस ने शहनाज का साथ नहीं छोड़ा है।
वे सोशल मीडिया के जरिए अपनी चहेती ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ पर प्यार लुटाते नज़र आ जाते हैं। साथ ही उन्हें हिम्मत भी देते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो दुल्हन के लिबास में नज़र आ रही हैं। उन्हें इस रूप में देखकर फैंस बेहद खुश हैं, लेकिन आपको बता दें कि ये वीडियो काफी पुराना है और इसमें शहनाज शूटिंग करती नज़र आ रही हैं।
इस वीडियो में शहनाज शूट कर रही हैं और बेहद खुश नज़र आ रही हैं। उनका ये लुक फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने इस वीडियो पर अपना प्यार लुटाया है। सिद्धार्थ की मौत के करीब 2 महीने बाद शहनाज अब धीरे-धीरे खुद को समेट रही हैं। उनकी फिल्म ‘हौसला रख’ कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई है, जिसमें दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस पंजाबी मूवी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया।
















