रायपुर
कोरोना संक्रमण की वजह से ट्रेनों में पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से दुर्ग से पुरी के बीच चलने वाली ट्रेन को आगामी आदेश तक के लिए रद्द कर दिया हैं वहीं सारनाथ एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने और अहमदाबाद से हावड़ा तथा सिकंदराबाद एवं रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
अहमदबाद एवं हावड़ा के बीच ट्रेनों में भीड़ को कम करने के लिए छह मई को एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन गुरुवार को अहमदाबाद से हावड़ा के लिए चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 10 सामान्य, 08 स्लीपर, एक एसी- थ्री एवं दो एसएलआर सहित 21 कोच रहेगा। सिंकदाराबाद से रक्सौल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के बीच राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन इस रूट के यात्रियों को सुविधा प्रदान करते हुए चार फेरों के लिये साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से रक्सौल के लिये प्रति शुक्रवार 07, 14, 21 एवं 28 मई को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से 22.15 बजे रवाना हो कर अगले दिन 11.55 बजे दुर्ग ,12.35 बजे रायपुर, 14.30 बजे बिलासपुर होते हुए अगले दिन 16.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
ठीक इसी तरह ट्रेन रक्सौल से सिकंदराबाद के लिए प्रति सोमवार 10, 17, 24 एवं 31 मई को चलेगी। यह ट्रेन रक्सौल से 03.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.50 बजे बिलासपुर, 06.35 बजे रायपुर, 07.30 बजे दुर्ग होते हुए 19.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 02 सामान्य, 10 स्लीपर, 06 एसी थ्री एवं 02 एसी दो सहित कुल 22 कोच की सुविधा रहेगी।















