भोपाल.
त्योहार के सीजन में ट्रेनों में रिजर्वेशन (No Room) के लिए मारामारी जारी है. दुर्गापूजा से लेकर छठ तक के लिए ट्रेन (Train) बुक हो चुकी हैं. ज्यादातर ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है और बाकी में लंबी वेट लिस्ट चल रही है.
सबसे ज्यादा प्रेशर मुंबई से लखनऊ और बिहार जाने वाली ट्रेनों में रहता है. छठ पर्व के लिए बिहार की ट्रेनें महीनों पहले बुक हो जाती हैं. ग्वालियर से बिहार जाने वाली ट्रेन भी फुल हो चुकी हैं. इसलिए रेलवे ने दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं. इनमें से एक ट्रेन बिहार के लिए बरौनी मेल है और दूसरी बड़ोदरा स्पेशल ट्रेन. दोनों वीकली हैं. हालांकि बिहार के लिए बड़ौनी स्पेशल और चंबल एक्सप्रेस ट्रेन पहले से ही चल रही हैं. लेकिन सब फुल हैं.

ट्रेनों में No Room
त्योहार को देखते हुए मुंबई जाने वाली मंगला एक्सप्रेस में ग्वालियर से 2 से 6 नवंबर तक स्लीपर क्लास फुल है. एसी में लंबी वेटिंग चल रही है. इसी तरह पंजाब मेल में भी स्लीपर क्लास फुल है. एसी थ्री में वेटिंग शुरू हो गयी है. लखनऊ के लिए बरौनी मेल में भी अब रिजर्वेशन के लिए जगह नहीं बची है. एक से छह नवंबर तक वेटिंग लिस्ट 100 से ऊपर पहुंच चुकी है.
दो ट्रेन रद्द
उधर कोयले की कमी और बिजली संकट का असर पर रेल यातायात पर पड़ने लगा है. रेलवे ने भोपाल- हावड़ा और भोपाल-सिंगरौली ट्रेन रद्द कर दी हैं. 20 से 27 अक्टूबर तक ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी. इस दौरान कोयला सप्लाई करने वाली मालगाड़ियों को रास्ता देने के लिए ये ट्रेनें रद्द की गयी हैं. ऐन त्योहार के सीजन में भोपाल से सिंगरौली और कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए ये परेशानी वाली खबर है. रेलवे ने भोपाल-सिंगरौली और हावड़ा-भोपाल 20 से 27 अक्टूबर तक निरस्त कर दी है. इन ट्रेनों की जगह कोयला ढोने वाली मालगाड़ी चलायी जाएंगी. जो मध्य प्रदेश के ताप विद्युत गृहों को कोयला सप्लाई करेंगी. रेलवे ट्रैक पर माल गाड़ियों का लोड ज्यादा है इसलिए इन दो यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है.
भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस
भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 02365 20 अक्टूबर और 23 अक्टूबर और सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 02366 स्पेशल को 21 और 26 अक्टूबर को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया गया है.