शाहजहांपुर
सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के चार सदस्यों के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। मरने वालों में 12 साल का बेटा और 6 साल की बच्ची भी शामिल है। इस खौफनाक कदम के पीछे आर्थिक तंगी और कर्ज की बात सामने आई है। बता दें कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। Ads by यह घटना शाहजहांपुर जिले के चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा इलाके की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, अखिलेश गुप्ता (42) मेडिकल का काम करते थे। सोमवार को मोहल्ले वालों ने जब घर से किसी को बाहर निकलते नहीं देखा तो अंदर जाकर देखा। छत पर परिवार का मुखिया अखिलेश गुप्ता मकान के जाल से लटके हुए मिले। उनकी पत्नी रेशु (40) ग्रिल से फंदे पर लटकी हुई थी। वहीं, 12 साल का बेटा शिवांक (12) खिड़की की ग्रिल से तो 6 साल की बच्ची अर्चिता (6) भी खिड़की की ग्रिल से लटकी हुई थी।
















