तेदूए का शिकार..शिकारी नाखून दॉत काट ले गए , वन विभाग जांच में जुटी

महासमुंद  | बागबाहरा आमाकोनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत दो तेदूए का शिकार करने का मामला सामने आया है।  दोनो तेंदूए का नाखून   उखाड़कर शिकारी अपने साथ ले गए।
बागबाहरा वन परिक्षेत्र के बोडराबांधा जंगल कक्ष क्रमांक 99 में 2 तेंदुओं के शिकार का मामला सामने आया है| आमाकोनी सर्किल के जंगल में आज शनिवार सुबह दो तेंदुए मृत पाए गए| तेंदुए के शवों के पंजे कटे हैं जिससे उक्त घटना शिकार का होना स्पष्ट हो गया है| वन विभाग के सूत्रों के अनुसार तेंदुए की मौत का कारण जहर सेवन बताया जा रहा है| शनिवार प्रातः जंगल गए कुछ ग्रामीणों ने मृत पड़े दो तेंदुओं की सूचना वन विभाग बागबाहरा को दी| सूचना मिलते ही रेंजर अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंच गए थे|
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार उक्त तेन्दुओं के शव सड़ रहे थे जिससे इनके 3-4 दिन पूर्व मारे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है| मृत मिले तेंदुए के चारों पैर कटे हुए मिले हैं| जिसे देखकर पूरा मामला वन्य प्राणियों के शिकार से जुड़ा लग रहा है| घटना की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई है|
आरोपियों तक पहुंचने के लिए वन विभाग द्वारा तीन ग्रामीणों को बुलाकर उनसे पूछताछ की जा रही है|