काबुल
अफगानिस्तान में तालिबान का कहर जारी है. सूत्रों के मुताबिक काबुल एयरपोर्ट से तालिबानी 150 लोगों को जबरन अपने साथ लेकर गए हैं. इन लोगों में ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं. सूत्रों के मुताबिक इनमें अफगानी नागरिक और अफगानी सिख के अलावा ज्यादातर आम भारतीय नागरिक शामिल हैं.स्थानीय मीडिया को लोग इसे किडनैपिंग करार दिया है। कहा जा रहा है कि इन भारतीयों के साथ हाथापाई भी की गई है। कुछ को चोटें भी आई हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। भारत सरकार की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।
यह साफ नहीं है कि इन लोगों को बंधक बनाया गया है या उन्हें काबुल से निकालने की कवायद है। अधिकांश लोगों के मोबाइल बंद हैं। वैसे सुबह यह खबर जरूर थी कि काबुल एयरपोर्ट के बाहर करीब 220 भारतीय फंसे हैं। ये सभी एक बस में सवार थे और भारी भीड़ होने के कारण इनको एयरपोर्ट में एंट्री नहीं मिली थी।
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा होने से पहले ही हालात को देखकर भारत सरकार वहां से भारतीयों को निकालने में लगी हुई है। लेकिन अब भी अफगानिस्तान में कई भारतीय फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।
तालिबानियों का कहना था कि वह उन्हें दूसरे गेट से एयरपोर्ट से जा रहे हैं, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया है कि वह उन्हें एयरपोर्ट ले गए या कहीं और लेकर गए हैं. हालांकि तालिबानियों की तरफ से इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है. कई बार संपर्क साधने के बाद भी तालिबानियों ने जवाब नहीं दिया. इस मसले पर तालिबानी प्रवक्ता की भी कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है.















