रायपुर
डिजीटल युग मे भी तंत्र-मंत्र पर विश्वास करने वालो की कमी नही है और ऐसे ही लोगो की जुगत मे अपराधी लगे रहते है । भोपाल के रहने वाएक व्यक्ति ने आपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर 5 लाख की धोखाधडी की जिसे टिकरापारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
पुलिस ने बताया कि मोबाइल कंपनी में काम करने वाले भोपाल निवासी राम ठाकुर को 1 हजार का 15 हजार बनाकर अपने झांसे में लिया। जिसके बाद राम के लालच में आने पर उसने राजधानी रायपुर आकर शातिर आरोपियों नरेंद्र सिंह ठाकुर, रेखा सिंह ठाकुर और नीलेश सोनपीपरे के साथ नया रायपुर जाकर उन्हें तंत्रमंत्र करने 5 लाख रुपए दिये जिस पर आरोपियो ने बंद मटका थमाकर 2 दिन बाद इसे खोलने की बात कहकर फरार हो गए। जब राम ने मटका खोला तो उसमे से घांसफूंस निकला जिसके बाद पुलिस ने टिकरापारा स्थित एक होटल से गैंग के तीनों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया।















