रायपुर
नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर,स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्री नागभूषण राव के निर्देश पर नगर निगम के सभी जोनों में जोन कमिश्नरों के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में घर – घर जाकर मच्छर जनित रोग डेंगू के प्रति नागरिकों के मध्य जनजागरूकता अभियान व्यापक तौर पर चलाया जा रहा है. इसके अंतर्गत आज नगर निगम जोन क्रमांक 2 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 810 घरों का सर्वे करके लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक बनाया. इनमें से 9 घरों के विंडो कूलरों में मच्छर का लार्वा जमा पानी में मिलने के चलते सम्बंधित मकान मालिकों पर कुल 750 रुपए का जुमार्ना करके वसूला एवं उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी दी. विंडो कूलरों में जमा पानी खाली करके उन्हें सूखाया गया एवं उनके भीतर केमिकल दवा का छिड़काव किया गया. नगर निगम जोन 6 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन के सभी सात वार्डों में कुल 1598 घरों का सर्वे करके नागरिकों के मध्य मच्छर जनित रोग डेंगू के प्रति उन्हें जागरूक बनाया गया.














