राजनांदगांव
ठेठवार (यादव) समाज राजनांदगांव महिला मण्डल द्वारा मोतीपुर में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ शिवपरिवार महादेव माता पार्वती की पूजा अर्चना आरती कर किया गया।
कुमकुम का तिलक लगा कर कार्यक्रम को आगे बढाते हुए अभिवादन किया गया, परिचात्मक एवं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम , खेल कूद के साथ सावन झूले का भी आनंद लिया गया, ठेठवार यादव समाज का भव्य भवन बन चुका है, महिला समाज को संगठिक करके रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यक्रम करने के लिए हमेशा एक साथ होकर काम करने की आवश्यकता है, औऱ समाज में शिक्षा तथा गरीबी उन्मूलन के प्रसार के लिए हम सबको मिलकर काम करना है, इस उद्देश्य के साथ आज यहाँ सावन मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।














