एक्टर टॉम क्रूज इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन इम्पासिबल’ के पार्ट 7 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तरी इंग्लैंड के यॉर्कशायर शहर में चल रही है जहां इस दौरान उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में खबर आई की टॉम क्रूज के शूटिंग सेट पर कुछ स्थानीय लोगों ने बिना इजाजत के अंदर घुसने की कोशिश की। मामला इतना बढ़ गया कि टॉम क्रूज को सेट पर पुलिस तक बुलानी पड़ गई। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक इस फिल्म को बहुत ही बड़ी जगह पर शूट किया जा रहा है, जहां फिल्म का सेट बहुत बड़ा है। इतना ही नहीं खुली जगह होने कारण इसकी सुरक्षा करना आसन नहीं है। यही कारण है कि कई बार आस पास के लोग फिल्म के सेट के करीब आ जाते हैं और शूट के लिए रखे गए सारे सामान को छेड़ते हैं। वहीं फिल्म के स्टंट्स के लिए रखी गई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है जिस वजह से पुलिस को बुलाना पड़ा, पिछले हफ्ते भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी लेकिन उस वक्त टॉम ने इसे जाने दिया लेकिन इस बार पुलिस को सेट पर बुलाया गया जिसके बाद जांच जारी है। बात करें तो ‘मिशन इम्पासिबल-7’ अगले साल 22 मई 2022 को रिलीज होनी है। फिल्म के सेट से टॉम क्रूज की कई तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
RECENT NEWS
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने की सौजन्य...
रायपुर, 9 मार्च 2026:New Rajyasabha Member met CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में नवनिर्वाचित राज्यसभा...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि...
रायपुर ,09 मार्च 2026: Minister Aabe from Japan met CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में...
तरुण के परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 9 मार्च । CM Rekha Gupta on Tarun Murder Case: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिवंगत तरुण के परिजनों...
ड्रोन युद्ध में भारत की बड़ी छलांग: स्वदेशी ‘शेषनाग-150’ से दुश्मन की एयर डिफेंस...
बेंगलुरु: Sheshnag 150 Indigenous attacking Drone of India: दुनिया में बदलते युद्ध के स्वरूप में अब सस्ते लेकिन घातक ड्रोन सबसे बड़ा हथियार बनते...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम छतौना में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित
मुंगेली: Big Mahatari Sammelan at Mungeli: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंगेली जिले के ग्राम छतौना (जरहागांव), सेतगंगा, मानस मंच लोरमी एवं झाफल...














