मध्यप्रदेश : टाइगर रिजर्व में इंडिया फॉर टाईगर्स-ए रैली ऑन व्हील कार्यक्रम

भोपाल

अमृत महोत्सव कार्यक्रम में “इंडिया फॉर टाईगर्स-ए रैली ऑन व्हील” ध्वज को पन्ना टाईगर रिजर्व के लिये रवाना किया गया। संचालक वाय.पी. सिंह ने शुक्रवार को यह ध्वज बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व से प्राप्त किया था। दिल्ली से केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने वर्चुअल माध्यम से ए रैली ऑन व्हील को हरी झंडी दिखाई। fatonmpuuae6gpj 846

संजय टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक वाय.पी. सिंह ने बताया कि देशभर में आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण अभिकरण (एनटीसीए) ने 75 सप्ताह का कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत 2 से 8 अक्टूबर तक 18 टाईगर स्टेट के 51 टाईगर रिजर्व में इंडिया रिजर्व में इंडिया फॉर टाईगर्स-ए रैली ऑन व्हील कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को बांधवगढ़ से संजय टाईगर रिजर्व द्वारा एनटीसीए का ध्वज प्राप्त किया गया था और रैली सीधी पहुँची थी। जिसे आज केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और सांसद श्रीमती रीती पाठक द्वारा हरी झंडी दिखाकर पन्ना के लिए रवाना किया गया है।

सीधी जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय सभागार में सांसद श्रीमती रीती पाठक, विधायक केदारनाथ शुक्ल और जिला प्रशासन की मौजूदगी में संजय टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक  वाय.पी. सिंह द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।