रायपुर
संपत्ति कर आधा करने, 24 घंटा वार्ड के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, विकास के अधूरे कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने की मांग को लेकर गुरुवार की दोपहर भाजपा के कार्यकर्ता रायपुर और बिरगांव नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों का घेराव करने निकले थे। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी थोड़ी झूमाझटकी भी हुई और आखिरकार भाजपा कार्यकतार्ओं ने ज्ञापन सौंपकर वहां से चले गए।
आज जनता को 24 घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, वार्डों में अधूरे विकास कार्य को पूर्ण करने, संपत्ति कर आधा और बिजली बिल हाफ करने का वादा पूरा करने की मांग को लेकर गुरुवार को भाजपा के कार्यकर्ता रायपुर नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों के साथ ही बीरगांव नगर का घेराव करने निकले। इस दौरान कार्यकतार्ओं का कहना था कि राज्य सरकार आज घर-घर पटवारियों से नाप करवाकर कर संपत्ति कर में इजाफा कर रही है, वहीं बिरगांव नगर निगम में जब से महापौर का कार्यकाल समाप्त हुआ है, तब से विकास के सारे कार्य अधूरे पड़ गए हैं। निराश्रितों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जोन कार्यालयों का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकतार्ओं और पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई, इस दौरान पुलिस की समझाईश के बाद कार्यकर्ता शांत हुए और इसके बाद कार्यकतार्ओं ने जोन अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बिरगांव नगर निगम की पूर्व महापौर अंबिका यदु, प्रभारी लीलाधर चंद्राकर, राजकुमार राठी,मंडल अध्यक्ष होरीलाल देवांगन, महामंत्री योगेश साहू ,टीकाराम साहू,पद्मा चंद्राकर,जब्बार समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।














