जैजैपुर में मोहल्ला क्लास संचालन के संबंध में प्राचार्यो एवं शैक्षिक समन्वयकों की बैंठक हुई

जैजैपुर
मोहल्ला क्लास संचालन संबंधी नियमों के पालन के लिये विकास खण्ड जैजैपुर के समस्त हाई एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूलों प्राचार्यो एवं शैक्षिक समन्वयकों की शाला संचालन के संबंध में बैठक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एम.डी दीवान के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

बैंठक में डाईट जांजगीर से एल.पी.पाण्डेय व प्रद्युम शर्मा ने शासन द्वारा जारी कक्षा संचालन संबंधित निदेर्षों से अवगत कराया। मोहल्ला क्लास कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किस प्रकार संचालित किया जाये इस बारे में विस्तार से चर्चा की गई। समग्र शिक्षा अभियान के तहत नव गठित संकुल प्राचार्यो के दायित्वों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। कोविड-19 के दौरान बच्चों के पढ़ाई बाधित न हो इस संबंध में बिना स्कूल जायें बच्चें किस प्रकार आन-लाईन कक्षाओं एवं मोहल्ला कक्षाओं आदि के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इस संबंध में प्राचार्यो एवं शैक्षिक समन्वयकों का सुझाव लिया गया, कक्षा संचालन में आने वाली कठिनाईयों एवं समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए उनका समाधान सर्व सम्मति से निकाला गया। बैंठक में पाठ्य पुस्तक का वितरण हर छात्रों तक कराने एवं उसकी एन्ट्री पोर्टल में कराने हेतु निर्देषित किया गया ।

किसी भी स्थिति में कोई छात्र पाठ्य पुस्तक से वंचित न हो इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया गया । साथ ही कक्षा 9वीं एवं 10वीं मे पढऩे वाले सभी छात्रों प्रतियोगिता संसार नामक पुस्तक भी अनिवार्य रूप से वितरित करने का निर्देश दिये गये। बैंठक उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए डाईट के एल.पी.पाण्डेय ने मोहल्ला क्लास संचालित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की एवं शिक्षकों को किस प्रकार नवाचार करने हेतु प्रोत्साहित किया जायें के संबंध में भी जानकारी दी। डाईट के प्रद्युम शर्मा ने संकुल प्राचार्यो को उनके नवीन दायित्वों एवं उसके निर्वहन विस्तार से चर्चा की । पढऩा लिखना अभियान के अन्तर्गत असाक्षरों के फोटो अपलोडिंग में शैक्षिक समन्वयकों को सहयोग कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु भी निर्देशित किया गया । उक्त बैंठक में सहा.विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी राम कुमार साहू, बी.आर.सी. नवधाराम कष्यप , दिलीप दिब्य,श्री विश्वकॉंत यादव,श्री कुलदीप मरावी आदि उपस्थित थे।