जीएसटी काउंसिल द्वारा गठित मंत्रियों के समूह की प्रथम बैठक सम्पन्न

 भोपाल

उत्पादन क्षमता आधारित करारोपण तथा स्पेशल कंपोजीशन स्कीम के संबंध में निर्णय लेने के लिये जीएसटी काउंसिल द्वारा गठित मंत्रियों के समूह की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने उत्पादन क्षमता आधारित करारोपण तथा स्पेशल कंपोजीशन स्कीम के संबंध में प्रारंभिक चर्चा की।

समूह के सदस्य के रूप में वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए। बैठक में प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्रीमती दीपाली रस्तोगी तथा आयुक्त वाणिज्यिक कर  राघवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, उड़ीसा तथा केरल के उप मुख्यमंत्री एवं सदस्य मंत्री भी बैठक में उपस्थित रहे। समूह द्वारा 3 माह के अंदर अपनी अनुशंसा जीएसटी काउंसिल को सौंपी जानी है।