श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के रामबाग इलाके में #Rambagh area बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 terrorists were killed. 3 अज्ञात आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, लाल चौक-हवाई अड्डा रोड पर रामबाग पुल के निकट हुई संक्षिप्त गोलीबारी में आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पहचान और समूह से उनकी संबद्धता का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को लगातार कामयाबी मिल रही है।
Jammu and Kashmir | Three terrorists neutralised by security forces and police in Srinagar's Rambagh area
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/nMQNWjbutt
— ANI (@ANI) November 24, 2021
इससे पहले पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ 2 मुठभेड़ों में 5 आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस ने बीते गुरुवार को बताया था कि इन आतंकवादियों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) और हिज्बुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर शामिल थे। दक्षिण-कश्मीर जिले के पोम्बे और गोपालपुरा इलाकों में बुधवार को मुठभेड़ हुई थी। पोम्बे में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी और गोपालपुरा में 2 आतंकवादी सुरक्षाबलों की गोलियों से ढेर हो गए थे। दोनों आतंकियों को सरेंडर करने का मौका दिया गया था लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।















