जम्मू-कश्मीर:
दिवाली महापर्व के अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है और गोवर्धन पूजा के अगले दिन भाई दूज का पावन पर्व मनाया जाता है। भाई दूज भाई- बहन का त्योहार है। भाई दूज पर बहन भाई का तिलक करती है। भाई- बहन एक- दूसरे से सुख- दुख में साथ निभाने का वचन भी देते हैं। भाई दूज को यम द्वितिया के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार भाई दूज के पावन दिन ही यमुना नदी ने अपने भाई यमराज को घर बुलाया था और तिलक किया था।
इस अवसर पर पुंछ में महिलाओं ने भारतीय सेना के जवानों के साथ ‘भाई दूज’ का त्योहार मनाया। एक महिला ने बताया, “सैनिकों को अपने घर की कमी ना महसूस हो इसलिए हम इनके पास ‘भाई दूज’ का त्योहार मनाने के लिए आए हैं। मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करती हूं।”
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में महिलाओं ने भारतीय सेना के जवानों के साथ 'भाई दूज' का त्योहार मनाया।
एक महिला ने बताया, "सैनिकों को अपने घर की कमी ना महसूस हो इसलिए हम इनके पास 'भाई दूज' का त्योहार मनाने के लिए आए हैं। मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करती हूं।" #BhaiDooj pic.twitter.com/Z9ST7RlQ0i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2021














