नई दिल्ली
गृह मामलों की स्थायी संसदीय समिति के सदस्य इन दिनों जम्मू-कश्मीर की 4 दिवसीय यात्रा पर हैं। इस बीच शुक्रवार को उन्होंने भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित एक चौकी का दौरा किया। बाद में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने पैनल को सुरक्षा परिदृश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मामले में बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि संसदीय समिति के सदस्यों ने मकवाल सीमा चौकी का दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने बीएसएफ मुख्यालय को भी देखा। इस दौरान विकास और लोगों के कल्याण के बारे में भी चर्चा की गई। साथ ही जवानों ने सीमा प्रबंधन और निगरानी का प्रदर्शन कर सांसदों को उसके बारे में जानकारी दी। 18 सदस्यों वाली इस स्थायी समिति की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा कर रहे हैं।
वहीं पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तानी सुरंग और ड्रोन के जरिए हथियार, ड्रग्स आदि की तस्करी करने की फिराक में रहते हैं। इस पर बीएसएफ ने समिति को उससे निपटने के तरीकों से अवगत करवाया। साथ ही फायरिंग समेत अन्य खतरों के बारे में बताया। समिति ने बीएसएफ की कार्य परिस्थितियों और चुनौतियों का प्रत्यक्ष विवरण प्राप्त किया। बाद में उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बात की।
पाक से अब बांस में ऐसे पैकिंग कर भेजी जा रही हेरोइन, तस्करी के नए तरीके का BSF ने भंडा फोड़ा गोलाबारी हुई कम आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौता हुआ था, लेकिन पाकिस्तान आए दिन सीमा पर गोलाबारी करता रहता था। कुछ महीनों पहले भारत और पाक के अधिकारियों ने मिलकर फिर से बात की। जिसमें पूर्ण सीजफायर पर सहमति बनी थी। ऐसे में अब अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ एलओसी पर गोलीबारी काफी ज्यादा कम हो गई है।














